Friday, April 26, 2024
Advertisement

इस सीरियल रेपिस्ट ने कितने रेप किए खुद भी याद नहीं, ऐसे बनाता था लड़कियों को हवस का शिकार

पुलिस ने बताया कि आरोपी की फैमली गांव में ही रहती है। बबलू अनपढ़, अविवाहित और बेरोजगार है। वह केवल इधर - उधर घूमा करता है और गरीब लड़कियों, महिलाओं को अपना शिकार बनता है। इसमें से कुछ पीड़िताएं बेहद ही गरीब है और उन्होंने इस मामले में कोई केस भी दर्ज

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: February 16, 2018 15:22 IST
Amroha-Police-arrest-serial-rapist-wanted-in-7-rape-cases- India TV Hindi
इस सीरियल रेपिस्ट कितने रेप किए खुद भी याद नहीं, ऐसे बनाता था लड़कियों को हवस का शिकार

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पुलिस ने अमरोहा में एक ऐसे सीरियल रेपिस्ट को गिरफ्तार किया है जिसे शायद खुद ही ये नहीं पता की उसने कितने रेप किए है। पुलिस की पूछताछ में उसने जो अपराध कुबूला है वह रोंगटे खड़ा कर देने वाला है। इस सीरियल रेपिस्ट का नाम है बबलू जिसने 2009 में 15 साल की उम्र में 6 साल की बच्ची का बलात्कार किया था, जिसके बाद उसे सुधार घर भेजा गया था। इसके 9 साल बाद मंगलवार को बबलू कुमार को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, बबलू कुमार खेतों में काम कर रही या खुले में शौच के लिए गई अकेली महिलाओं-युवतियों को अपना शिकार बनाता था। उसके डर से गांव की महिलाओं ने समूह में जाना शुरू किया। मजदूर के बेटे पर अपनी चचेरी बहन से बलात्कार का आरोप भी है। साल 2015 में जब उसे रिहा किया गया तो वह गायब हो गया। वह कभी-कभी ही महिलाओं को अपनी हवस का शिकार बनाने गांव में आया करता था। साथ ही उसने 2017 में दिसंबर के महीने में अपने एक पड़ोसी पर जानलेवा हमला भी किया था और इस मामले में पुलिस उसे तलाश भी रही थी। (योगी आदित्यनाथ का ऑपरेशन क्लीन, एनकाउंटर के डर से कैराना में माफी की तख्ती लेकर घूम रहे हैं अपराधी )

उस दौरान अमरोहा में हसनपुर के पास पुलिस वाहनों की तलाश करने में लगी हुई थी। बबलू उस वक्त वहां मौजूद था। जैसे ही उसने पुलिस को देख तो वह भागने लगा। आरोपी द्वारा ऐसा करने पर पुलिस को उस पर शक होने लगा और उसे पकड़ लिया गया। पुलिस ने बताया कि उस पर कम से कम सात मामले दर्ज है जिनमें से तीन रेप के है। (योगी सरकार ने पेश किया उत्तर प्रदेश के इतिहास का सबसे बड़ा बजट)

पुलिस ने बताया कि आरोपी की फैमली गांव में ही रहती है। बबलू अनपढ़, अविवाहित और बेरोजगार है। वह केवल इधर - उधर घूमा करता है और गरीब लड़कियों, महिलाओं को अपना शिकार बनता है। इसमें से कुछ पीड़िताएं बेहद ही गरीब है और उन्होंने इस मामले में कोई केस भी दर्ज नहीं कराया है। लेकिन हमेशा से ही आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग उठती  रही है। अब यह उम्मीद है कि आरोपी के गिरफ्तार होने के बाद महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस करने लगेगी।

Latest Uttar Pradesh News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Uttar Pradesh News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement