नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में मिली जबर्दस्त जीत के बाद योगी आदित्यनाथ ने रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। इसके साथ ही देश में ऐसे मुख्यमंत्रियों की सूची में एक और नाम जुड़ गया जिन्होंने शादी नहीं की है। भारत में अभी कुल 6 मुख्यमंत्री ऐसे हैं जिन्होंने विवाह नहीं किया।
इन्हें भी पढ़ें:
- जानें, उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बारे में
- जानें, कौन हैं उत्तर प्रदेश के नए उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा
- जानिए, कैसे एक योगी देश के सबसे बड़े प्रदेश का सीएम बना
आइए, हम आपको बताते हैं भारत के विभिन्न राज्यों के अविवाहित मुख्यमंत्रियों के बारे में:
- 44 वर्षीय आदित्यनाथ देश की सर्वाधिक आबादी वाले राज्य के पहले अविवाहित पुरूष मुख्यमंत्री हैं।
- हाल ही में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले त्रिवेन्द्र सिंह रावत (56) ने भी शादी नहीं की है।
- हरियाणा के 62 वर्षीय मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी विवाह के बंधन में नहीं बंधे।
- असम के मुख्यमंत्री सर्वानन्द सोनोवाल (54) ने भी शादी नहीं की।
- बीजू जनता दल के प्रमुख और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक (70) ने भी शादी नहीं की है।
- पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (62) भी कभी वैवाहिक बंधन में नहीं बंधीं।
- नवीन पटनायक और ममता बनर्जी को छोड़कर बाकी सभी अविवाहित मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी के हैं।