Thursday, April 25, 2024
Advertisement

सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश पर हुए हमले को लेकर राहुल गांधी ने साधा BJP पर हमला

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश पर हुए हमले को लेकर आज इशारों-इशारों में भाजपा पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि पार्टी वर्चस्व बनाये रखने के लिए घृणा और भय का सहारा लेती है।

India TV News Desk Edited by: India TV News Desk
Published on: July 18, 2018 11:47 IST
 Swami Agnivesh- India TV Hindi
 Swami Agnivesh

नयी दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश पर हुए हमले को लेकर आज इशारों-इशारों में भाजपा पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि पार्टी वर्चस्व बनाये रखने के लिए घृणा और भय का सहारा लेती है। (मॉनसून सत्र शुरू होते ही मॉब लिंचिग के मुद्दे पर लोकसभा में विपक्ष का हंगामा )

गांधी ने ट्विटर पर इस संबंध में अपनी प्रतिक्रिया साझा करते हुए स्वामी अग्निवेश की पिटाई की खबर वाला एक वीडियो भी शेयर किया है। परोक्ष रूप से भाजपा का हवाला देते हुए उन्होंने कहा, ''मैं सबसे ताकतवर के सामने झुकती हूं। किसी व्यक्ति की शक्ति ही मेरे लिए सबकुछ है। मैं अपना सत्तावादी वर्चस्व बनाये रखने के लिए घृणा और भय का इस्तेमाल करती हूं।

मेरी कोशिश सबसे कमजोर व्यक्ति को कुचलने की होती है। मैं व्यक्तियों को उपयोगिता के आधार पर महत्व देती हूँ। बताओ कि मैं कौन हूं?" गौरतलब है कि कल झारखंड में कुछ लोगों ने स्वामी अग्निवेश की पिटाई की थी। आरोप है कि इस घटना में शामिल लोगों का ताल्लुक भाजपा से है।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement