Friday, March 29, 2024
Advertisement

राम मंदिर के निर्माण के लिए संसद में कानून लाया जाए: तोगड़िया

अहमदाबाद: विश्व हिंदू परिषद (VHP) के महासचिव प्रवीण तोगड़िया ने संसद में कानून पारित कर अयोध्या में राम मंदिर बनाने का आज आह्वान किया। तोगड़िया ने यहां अशोक सिंघल के निधन पर आयोजित शोक सभा

Bhasha Bhasha
Updated on: November 24, 2015 7:32 IST
'राम मंदिर के...- India TV Hindi
'राम मंदिर के निर्माण के लिए संसद में कानून लाया जाए'

अहमदाबाद: विश्व हिंदू परिषद (VHP) के महासचिव प्रवीण तोगड़िया ने संसद में कानून पारित कर अयोध्या में राम मंदिर बनाने का आज आह्वान किया।

तोगड़िया ने यहां अशोक सिंघल के निधन पर आयोजित शोक सभा में कहा, अशोक सिंघल राम मंदिर आंदोलन के पर्याय थे। उन्हें असली श्रद्धांजलि राम मंदिर का निर्माण करना होगा।

सभा में गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल और राज्यपाल ओ.पी. कोहली भी मौजूद थे।

तोगड़िया ने कहा, हम मांग करते हैं कि मंदिर निर्माण के लिए सरदार पटेल के तरीके का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। सोमनाथ मंदिर के निर्माण के लिए सरदार पटेल लोगों से बात नहीं करने गए और न ही उन्होंने अदालत के आदेश की प्रतीक्षा की बल्कि उन्होंने संसद में एक प्रस्ताव लाया। उन्होंने कहा, उसी तरह मौजूदा संसद में राम मंदिर के निर्माण के लिए एक कानून लाया जाना चाहिए।

फिलहाल राम मंदिर का मुद्दा उच्चतम न्यायालय में है।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement