Wednesday, April 17, 2024
Advertisement

बाढ़ से जूझ रहे केरल में आज हालात का जायजा लेने जाएंगे पीएम मोदी

केरल इस समय बीते 100 साल के इतिहास में सबसे बड़े बाढ़ संकट का सामना कर रहा है।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: August 17, 2018 13:35 IST
Narendra Modi | PTI- India TV Hindi
Narendra Modi | PTI

नई दिल्ली: केरल इस समय बीते 100 साल के इतिहास में सबसे बड़े बाढ़ संकट का सामना कर रहा है। भारी बारिश और बाढ़ ने वहां 167 लोगों की जिंदगियां लील ली हैं जबकि सैकड़ों लोग फंसे हुए हैं। अब तक इस बारिश और बाढ़ ने लगभग 8,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया है। बाढ़ की इस विभिषिका को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हालात का जायजा लेने के लिए शुक्रवार शाम को केरल के दौरे पर जाएंगे।

सीएम पिनाराई विजयन से पीएम मोदी ने की बात

इस बारे में जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया कि केरल में बाढ़ की वजह से बने दुर्भाग्यपूर्ण हालात का जायजा लेने के लिए वह आज शाम तक केरल पहुंच जाएंगे। प्रधानमंत्री ने शुक्रवार की सुबह केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन से बात की। मोदी ने कहा, ‘हमने राज्यभर में बने बाढ़ के हालात पर चर्चा की और बचाव अभियान का जायजा लिया।’ प्रधानमंत्री बीते दो दिनों से विजयन के संपर्क में बने हुए हैं। बताया जा रहा है कि शनिवार को प्रधानमंत्री बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण भी करेंगे।

13 जिलों में रेड अलर्ट जारी
इस बाढ़ से हुए विनाश का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि राज्य के 14 में से 13 जिलों में फिर से रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। सरकार पूरी ताकत से राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है लेकिन तमाम उपाय अभी तक नाकाफी साबित हुए हैं। राहत और बचाव अभियान में सेना, वायुसेना, नौसेना, तटरक्षक और एनडीआरएफ की 52 टीमें लगी हुई हैं। इसके अलावा एनजीओ भी अपने स्तर पर लोगों की मदद कर रहे हैं।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement