Thursday, March 28, 2024
Advertisement

मराठी मानुष मुंबई का गौरव है, इसी तरह बिहार और उत्तरप्रदेश के लोग भी हैं: पूनम महाजन

पूनम ने कहा कि मनसे का क्रोध, अपने ऊपर पत्थराव और उनके खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया, पर वे अपने इस विचार पर दृढ़ रहीं...

Bhasha Reported by: Bhasha
Updated on: January 28, 2018 21:21 IST
poonam mahajan- India TV Hindi
poonam mahajan

पटना: भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद पूनम महाजन ने आज कहा कि मुंबई के विकास में बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों का योगदान "मराठी मानुष" के बराबर हैं।

भाजपा युवा मोर्चा की प्रदेश इकाई द्वारा पंचायती राज और ​नगर निकायों के नव निर्वाचित युवा सदस्यों के लिए आज यहां आयोजित "युवा जनप्रतिनिधि सम्मान" समारोह को संबोधित करते हुए पूनम ने कहा कि मुंबई को आगे ले जाने में वहां की जनता में जितना योगदान मराठी मानुष का है उतना ही योगदान बिहार और उत्तर प्रदेश से वहां गए लोगों का है।

उन्होंने कहा कि मुंबई की शान जितना मराठी मानुष हैं, उतनी ही मुंबई की शान मेरे बिहार और उत्तरप्रदेश की जनता हैं। पूनम ने कहा कि मनसे का क्रोध, अपने ऊपर पत्थराव और उनके खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया, पर वे अपने इस विचार पर दृढ़ रहीं कि बिहार और मुंबई में रहने वाले सभी भारतीय हैं।

सुशील मोदी ने कहा कि केंद्र की राजग सरकार ने पिछली संप्रग सरकार से छह गुना अधिक 14 वें वित्त आयोग के माध्यम पंचायत और शहरी निकाय को छह गुणा अधिक राशि दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार ने पंचायत और शहरी स्थानीय निकायों के लिए पांच साल 2015-20 के बीच की अवधि के लिए 26,000 करोड़ रुपये दिए हैं।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement