Thursday, April 25, 2024
Advertisement

CM नीतीश ने जापान के नारा और बिहार के बोधगया को जोड़ने का दिया प्रस्ताव

नारा प्रांत के राज्यपाल ने मुख्यमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व की तारीफ की। उन्होंने उनके द्वारा राज्य में किए जा रहे महत्वपूर्ण विकास कार्यों का उल्लेख भी किया...

Bhasha Reported by: Bhasha
Published on: February 21, 2018 23:52 IST
nitish kumar- India TV Hindi
nitish kumar

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जापान के नारा प्रांत एवं बिहार के बोधगया को सिस्टर स्टेट के रुप में जोड़ने का प्रस्ताव दिया है। एक सरकारी बयान में जापान यात्रा के आज तीसरे दिन वहां के नारा प्रांत के राज्यपाल शोगो अरई से मुलाकात के दौरान नीतीश ने नारा प्रांत एवं बिहार के बोधगया को ‘सिस्टर स्टेट’ के रुप में जोड़ने का प्रस्ताव दिया।

नारा प्रांत के गवर्नर ने इसका समर्थन किया और इसके अनुपालन के लिए अपनी सहमति जताई। भारतीय दूतावास इसको मूर्तरुप देने में अपनी सहायता प्रदान करेगा। दोनों नेताओं ने आज के परिप्रेक्ष्य में दुनिया में बुद्ध की शिक्षाओं एवं दर्शन के महत्व के बारे में विस्तार से चर्चा की। नीतीश और अरई ने नारा और बिहार, विशेषकर राज्य के बौद्ध स्थलों के आपसी संबंधों एवं इनके आध्यात्मिक और वैचारिक जुड़ाव पर विशेष रुप से चर्चा हुई।

नारा प्रांत के राज्यपाल ने मुख्यमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व की तारीफ की। उन्होंने उनके द्वारा राज्य में किए जा रहे महत्वपूर्ण विकास कार्यों का उल्लेख भी किया। मुख्यमंत्री ने टोडैजी मंदिर की यात्रा के लिए और नारा प्रांत में आमंत्रण के लिए राज्यपाल का धन्यवाद किया।

नारा प्रांत के राज्यपाल ने मुख्यमंत्री के सम्मान में आज दोपहर भोज का भी आयोजन किया। मुख्यमंत्री की नारा प्रांत की यात्रा के दौरान जापान में भारत के राजदूत सुजान चिनॉय भी वहां उपस्थित थे।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement