Thursday, April 18, 2024
Advertisement

भारत में कई जगहों पर ‘ मुस्लिमों की तुलना में गाय ’ ज्यादा सुरक्षित: शशि थरूर

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने आज कहा कि भारत में कई जगहों पर ‘ मुस्लिमों की तुलना में गाय ’ ज्यादा सुरक्षित है। उनके इस टिप्पणी से विवाद भड़क सकती है।

India TV News Desk Edited by: India TV News Desk
Published on: July 23, 2018 6:35 IST
In many places in India cow is more secure than Muslims...- India TV Hindi
In many places in India cow is more secure than Muslims Says Shashi Tharoor

नयी दिल्ली: कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि भारत में कई जगहों पर ‘ मुस्लिमों की तुलना में गाय ’ ज्यादा सुरक्षित है। उनके इस टिप्पणी से विवाद भड़क सकती है। थरूर की यह टिप्पणी उनके ‘ हिन्दू पाकिस्तान ’ के बयान के बाद सामने आयी है जिसकी उनके राजनीतिक विरोधियों ने आलोचना की थी। (कांग्रेस ने 2019 में 300 सीटें जीतने की बनाई रणनीति, CWC में उठी राहुल को गठबंधन का चेहरा बनाने की मांग )

थरूर ने ट्विटर पर लिखा , ‘‘ भाजपा के मंत्रियों का सांप्रदायिक हिंसा में कमी के बारे में दावा तथ्यों पर खरा क्यों नहीं उतरता। ऐसा प्रतीत होता है कि कई जगहों पर मुस्लिम की तुलना में गाय सुरक्षित है। ’’

उन्होंने एक सामाचार पोर्टल पर छपे अपने आलेख का लिंक भी दिया है जिसमें ‘ गाय - मुस्लिम ’ टिप्पणी थी। उनकी टिप्पणी गाय तस्करी करने के संदेह में राजस्थान के अलवर जिले में एक भीड़ द्वारा 28 वर्षीय अकबर खान की पीट - पीट कर की गयी हत्या के कुछ दिनों के बाद सामने आयी है।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement