Friday, April 19, 2024
Advertisement

IndiaTV फाइनल ओपिनियन पोल: फिर से एक बार गुजरात में आएगी BJP सरकार?

लोकतंत्र की सबसे ताकतवर ईकाई माने जाने वाली 'जनता' भी इस पूरे राजनीति द्वंद पर गहरी नजर बनाए हुए है लेकिन इस बार गुजरात में जीत का सेहरा किसके सिर बंधेगा, कौन बाजी मारेगा, यह तो 18 दिसंबर के गर्भ में छिपा हुआ है। इस चुनावी नतीजे से पहले...

India TV News Desk Written by: India TV News Desk
Updated on: December 06, 2017 21:53 IST
Rahul-Modi- India TV Hindi
Rahul-Modi

नई दिल्ली: गुजरात विधानसभा चुनाव 2017 से पहले सियासी मुकाबला काफी दिलचस्प हो चुका है। यहां पहले चरण की वोटिंग में अब सिर्फ कुछ दिन ही बचे हैं। इसी सिलसिले में इंडिया टीवी आज लेकर आया है गुजरात का फाइनल ओपिनियन पोल। इस चुनाव को अभी से 2019 के आम चुनाव के पहले लोगों में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के प्रति लगाव के टेस्ट के रूप में भी देखा जा रहा है। चुनाव से पहले ही सभी दल अपनी अपनी जीत का दावा कर रहे हैं और साथ ही गठबंधनों से बने नए समीकरणों पर जीत हार तय होने की बात कही जा रही है।

वहीं, लोकतंत्र की सबसे ताकतवर ईकाई माने जाने वाली 'जनता' भी इस पूरे राजनीति द्वंद पर गहरी नजर बनाए हुए है लेकिन इस बार जीत का सेहरा किसके सिर बंधेगा, कौन बाजी मारेगा, यह तो 18 दिसंबर के गर्भ में छिपा हुआ है। इस चुनावी नतीजे से पहले गुजरात के जनता की नब्ज को टटोलने के लिए इंडिया टीवी ने फाइनल ओपिनियन पोल किया है।

गुजरात का मूड क्या है?

कुल सीट- 182

  • पार्टी       सीट                       वोट %                                   
  • बीजेपी   106-116                    45%       
  • कांग्रेस    63-73                     40%
  • अन्य      02-04                     15%

देखिए वीडियो-

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement