Thursday, April 25, 2024
Advertisement

कर्नाटक की सत्ता में बनी रहेगी कांग्रेस, राहुल ही होंगे अगले पीएम: सिद्दारमैया

कर्नाटक के मुख्यमंत्री एस. सिद्दारमैया ने आज भरोसा जताया कि कांग्रेस राज्य की सत्ता में बनी रहेगी। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को देश का अगला प्रधानमंत्री बनने से ‘‘कोई नहीं रोक सकता।’’

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: March 18, 2018 0:08 IST
Cogress- India TV Hindi
Cogress

नयी दिल्ली: कर्नाटक के मुख्यमंत्री एस. सिद्दारमैया ने आज भरोसा जताया कि कांग्रेस राज्य की सत्ता में बनी रहेगी। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को देश का अगला प्रधानमंत्री बनने से ‘‘कोई नहीं रोक सकता।’’ कांग्रेस के महाधिवेशन सत्र को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कर्नाटक के आगामी विधानसभा चुनाव 2019 के लोकसभा चुनावों से पहले पार्टी का उत्साह बढ़ाने में मदद करेंगे। सिद्दारमैया ने कहा, ‘‘(कांग्रेस अध्यक्ष) राहुल गांधी को अगले आम चुनावों के बाद देश का प्रधानमंत्री बनने से कोई नहीं रोक सकता।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘(कर्नाटक) में लड़ाई धर्मनिरपेक्षता बनाम सांप्रदायिकता की है। कांग्रेस आश्वस्त है कि राहुल जी के नेतृत्व में हम इस दक्षिणी राज्य में प्रचंड बहुमत से सत्ता में वापसी करेंगे।’’ सिद्दारमैया ने अपने संबोधन में मुख्य रूप से कर्नाटक में शुरू किए गए कल्याणकारी कार्यक्रमों का जिक्र किया। लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी कर्नाटक विधानसभा चुनावों में पार्टी की जीत की संभावनाएं जाहिर की। किसानों के कर्ज माफ करने के यूपीए के फैसले का हवाला देते हुए खड़गे ने पूछा कि भाजपा की अगुवाई वाली सरकारों ने किसानों के कितने कर्ज माफ किए। 

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement