Saturday, April 20, 2024
Advertisement

31 अगस्त को कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जाएंगे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 31 अगस्त को कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जाएंगे। राहुल गांधी चीन के रास्ते कैलाश मानसरोवर की यात्रा करेंगे। राहुल गांधी ने कर्नाटक चुनाव के दौरान अपनी इस यात्रा के बारे में बताया था।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: August 29, 2018 12:00 IST
rahul gandhi- India TV Hindi
rahul gandhi

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 31 अगस्त को कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जाएंगे। राहुल गांधी चीन के रास्ते कैलाश मानसरोवर की यात्रा करेंगे। राहुल गांधी ने कर्नाटक चुनाव के दौरान अपनी इस यात्रा के बारे में बताया था। गैरतलब है कि राहुल गांधी ने चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि, 'मैं दो-तीन दिन पहले कर्नाटक जा रहा था, मैं प्लेन में सवार था। प्लेन अचानक 8 हजार फीट नीचे आ गया। मैं अंदर से हिल गया और लगा कि अब गाड़ी गई। तभी मुझे कैलाश मानसरोवर याद आया। अब मैं आपसे 10 से 15 दिन के लिए छुट्टी चाहता हूं ताकि कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जा सकूं।' ( AAP से अलग होने के बाद आशुतोष ने लगाया पार्टी पर जातिवादी राजनीति का आरोप )

 

आपको बता दें कि केरल बाढ़ पीड़ितों से मिलने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपने बीते मंगलवार दो दिन के दौरे पर यहां पहुंचे। अपनी इस यात्रा का पहले दिन राहुल चेंगान्नुर में बाढ़ पीड़ितों से मिले और उनका हालचाल जाना।

राहुल गांधी आज केरल में रहेंगे और बाढ़ प्रभावित इलाकों और राहत शिविरों का दौरा करेंगे। राहुल ने कहा कि, मैं मछुआरों, स्वयंसेवकों और अन्य लोगों से मुलाकात करूंगा, जो जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए अथक और निस्वार्थ रूप से काम कर रहे हैं।'

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement