Friday, April 26, 2024
Advertisement

राष्ट्रीय जनता दल के साथ गठबंधन कांग्रेस की मजबूरी : अशोक गहलोत

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने यहां गुरुवार को कहा कि आज राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के साथ गठबंधन कांग्रेस की मजबूरी है।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: July 12, 2018 20:10 IST
Ashok Gehlot- India TV Hindi
Ashok Gehlot

पटना: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने यहां गुरुवार को कहा कि आज राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के साथ गठबंधन कांग्रेस की मजबूरी है। अशोक गहलोत ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से रूबरू होते हुए यहां कहा कि समय की मांग के कारण कांग्रेस को गठबंधन करना पड़ रहा है, नहीं तो किसी जमाने में कांग्रेस अकेले ताकतवर पार्टी थी। आज वह स्थिति नहीं है कि कांग्रेस अकेले दम पर सरकार बना ले। उन्होंने हालांकि बाद में यह भी कहा, "राजद से हमारा गठबंधन है और हमेशा ही रहेगा।" 

गहलोत ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राजग में चले जाने के निर्णय को गलत बताते हुए कहा, "आज वे सांप्रदायिक ताकतों के साथ खड़े हैं। उन्हें इसके लिए एक दिन पछतावा होगा। आज सबको पता है कि नीतीश भाजपा के साथ सहज नहीं हैं।" 

गहलोत ने संगठन को एकबार फिर से मजबूत करने पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं से कहा कि कांग्रेस को अकेले सरकार में लाने की कोशिश होनी चाहिए। उन्होंने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बिहार दौरे पर भारी खर्च किए जाने पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ईमानदारी का चोला पहनने वाले भाजपा के लोगों को यह बताना चाहिए शाह के इस दौरे पर खर्च करने के लिए पैसे कहां से आए। 

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement