Friday, March 29, 2024
Advertisement

भाजपा को 2019 में बड़ा झटका लगने वाला है: अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि लोग भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से नाराज हैं और 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को बड़ा झटका लगने वाला है।

India TV News Desk Edited by: India TV News Desk
Published on: August 20, 2018 9:07 IST
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल- India TV Hindi
Image Source : पीटीआई भाजपा को 2019 में बड़ा झटका लगने वाला है: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि लोग भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से नाराज हैं और 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को बड़ा झटका लगने वाला है। आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख ने यह भी कहा कि दिल्ली सरकार के कामकाज में रोड़े अटकाने के लिए लोग भाजपा से नाराज हैं।

केजरीवाल ने हिंदी में ट्वीट कर कहा, "जनता भाजपा के सांसदों से खासी नाराज है। जनता आम आदमी की दिल्ली सरकार से बहुत खुश हैं। वहीं, जनता भाजपा से इस बात पर भी बहुत नाराज है कि भाजपा ने दिल्ली सरकार के कामों में रोड़े अटकाए। 2019 लोकसभा चुनावों में भाजपा को दिल्ली में बड़ा झटका लगने वाला है।"

अरविंद केजरीवाल

Image Source : @ARVINDKEJRIWAL
अरविंद केजरीवाल

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement