Friday, April 19, 2024
Advertisement

लखनऊ: गोमती नदी में आज विसर्जित होंगी दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से कई बार सांसद रह चुके दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां गुरुवार को यहां पहुंचेगी। आज ही उनकी अस्थियां गोमती नदी में विसर्जित की जाएंगी।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: August 23, 2018 9:15 IST
Atal Bihari Vajpayee ashes to be immersed in Lucknow's...- India TV Hindi
Atal Bihari Vajpayee ashes to be immersed in Lucknow's River Gomti

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से कई बार सांसद रह चुके दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां गुरुवार को यहां पहुंचेगी। आज ही उनकी अस्थियां गोमती नदी में विसर्जित की जाएंगी। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय और अटलजी के परिजन अस्थि कलश लेकर गुरुवार दोपहर तक विशेष विमान से लखनऊ आएंगे। अमौसी एयपोर्ट से झूलेलाल पार्क तक गोमती नदी के तट तक भाजपा कार्यकर्ता अस्थि कलश लेकर आएंगे। (मशहूर पत्रकार और राज्यसभा के सांसद कुलदीर नैयर का 95 की उम्र में निधन )

प्रदेश प्रवक्ता हीरो वाजपेयी ने बताया कि अस्थियां विसर्जन से पहले गोमती नदी के तट पर स्थित झूलेलाल पार्क में सर्वदलीय श्रद्घांजलि सभा का आयोजन रखा गया है। सभा में सभी दलों के नेता और पदाधिकारी अटलजी को श्रद्घासुमन अर्पित करेंगे। उसके बाद अस्थियां गोमती नदी में विसर्जित की जाएगी।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने बताया कि 24 अगस्त को सरकार के मंत्री और भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी अस्थि कलश लेकर 16 जगहों के लिए निकलेंगे। प्रदेश की प्रमुख नदियों में भी 24 और 25 नवंबर को अस्थियां विसर्जित की जाएंगी।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement