Friday, April 19, 2024
Advertisement

तेजस्वी यादव ने कहा, पिता की ‘‘बिगड़ती’’ तबीयत को लेकर चिंतित हूं

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने आज कहा कि वह अपने पिता लालू प्रसाद यादव की ‘‘बिगड़ती’’ तबीयत को लेकर चिंतित हैं।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: August 21, 2018 7:26 IST
Worried about my father's falling health said Tejashwi Yadav- India TV Hindi
Worried about my father's falling health said Tejashwi Yadav

मुंबई: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने आज कहा कि वह अपने पिता लालू प्रसाद यादव की ‘‘बिगड़ती’’ तबीयत को लेकर चिंतित हैं। राजद प्रमुख का एक सप्ताह से अधिक समय से मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में इलाज चल रहा है। अस्पताल के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। (आंध्र प्रदेश में भारी बारिश के कारण नदियां उफान पर, सरकार ने जारी किया हाई अलर्ट )

तेजस्वी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘मैं कई बीमारियों के कारण मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में भर्ती अपने बीमार पिता को देखने गया था। उनका बिगड़ता स्वास्थ्य और बढ़ते संक्रमण को देखकर व्याकुल हूं। प्रार्थना करिए कि वह जल्द स्वस्थ हों। विशेषज्ञ डॉक्टर चौबीसों घंटे उनकी निगरानी कर रहे हैं।’’

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement