नई दिल्ली: दुनिया खत्म होने की बातें हम पिछले कई सालों से सुनते आ रहे हैं। हमें कई बार दुनिया के खत्म होने की अफवाहें सुनने को मिल चुकी हैं, लेकिन दुनिया खत्म नहीं हुई। हालांकि, ऐसी आपदाएं जरूर आई हैं, जिनमें कई लोग मारे गए हैं। जब भी ऐसी कोई भविष्यवाणी सामने आती है तो दिमाग और दिल सोचने लगता है कि क्या वाकई में दुनिया खत्म हो जाएगी। (ये भी पढ़ें: फिर उठा सवाल, धरती पर कब होगा महाप्रलय, जानें किसने क्या कहा...)
इस बार यूट्यूब के जरिए ये भविष्यवाणी की गई है कि 31 मई 2017 को दुनिया खत्म हो जाएगी। ये वीडियो वायरल हो गया है। इस वीडियो में बताया गया है कि 31 मई को एक भयंकर भूकंप आने वाला है जिसमें दुनिया तबाह हो जाएगा। इस वीडियो को 13 अक्टूबर 2016 को यूट्यूब पर अपलोड किया गया था और अबतक 13 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस वीडियो का शीर्षक है, "दुनिया का अंत - 31 मई, 2017 को धरती पर होगा कुछ बड़ा?"
हालही में महान भौतिकविद स्टीफन हॉकिंग ने चेतावनी दी थी कि बदलती जलवायु को देखते हुए खुद को बचाए रखने के लिए मनुष्य को दूसरी धरती ढूंढ़ लेनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि 100 साल बाद पृथ्वी पर लोगों का रहना मुश्किल हो जाएगा। बीबीसी की एक डॉक्यूमेंट्री एक्पेडिशन न्यू अर्थ में हॉकिंग और उनके छात्र क्रिस्टोफ गलफर्ड ने इस बात की पड़ताल की है कि बाहरी दुनिया में मनुष्य किस प्रकार से रह सकता है।
ये भी पढ़ें: कौन है पाकिस्तान में मौत की सजा पाए कुलभूषण जाधव?
ये हैं भारत के रहस्यमयी खजाने जिनकी खोज अभी है बाकी...
यहां पर शादी के बाद दुल्हन से कराया जाता है जिस्मफरोशी का धंधा...