Monday, May 06, 2024
Advertisement

चाणक्य नीति: ऐसे जाने आप पर भगवान की कृपा है

नई दिल्ली: कौटिल्य नाम से जाने जाने वाले आचार्य चाणक्य ने धर्मनीति, कूटनीति और राजनीति में समय-समय पर अपने मूल्यवान विचार सामने रखे हैं। उन्हें अर्थशास्त्र का प्रकांड ज्ञाता माना जाता था, लेकिन इसके बावजूद

India TV News Desk India TV News Desk
Updated on: October 29, 2015 8:53 IST
चाणक्य नीति: ऐसे जाने...- India TV Hindi
चाणक्य नीति: ऐसे जाने आप पर भगवान की कृपा है

नई दिल्ली: कौटिल्य नाम से जाने जाने वाले आचार्य चाणक्य ने धर्मनीति, कूटनीति और राजनीति में समय-समय पर अपने मूल्यवान विचार सामने रखे हैं। उन्हें अर्थशास्त्र का प्रकांड ज्ञाता माना जाता था, लेकिन इसके बावजूद वो आम मानवीय स्वभाव, भूत एवं भविष्य और व्यक्ति की सुख समृद्धि के लिए जरूरी चीजों के साथ साथ इसका संकेत देने वाले लक्षणों को भी बेहत ढंग से समझते थे। उनका मानना था कि आपकी खुशहाली और कष्टों का संकेत आपके द्वारा भोगे जाने वाले समय और परिस्थितियों को देखकर लगाया जा सकता है। चाहे दुख हो, सुख हो, ग्रह नक्षत्र ठीक न हो, भगवान आपसे नाराज हैं या खुश ये सभी बातें भी आपके आसपास के माहौल को देखकर पता लगाई जा सकती हैं। इसका पता लगाने के लिए चाणक्य ने कुछ खास संकेतों का जिक्र किया था। जानिए कौन सा संकेत आपकी खुशहाली बताता है।    

घर में आनंददायी वातावरण-

अगर आपके घर में बेहतर यानी कि आनंददायी वातावरण है तो आप अपने आप को खुशहाल मान सकते हैं। आमतौर पर लोग अपने घरों में अक्सर अपनों के साथ तनातनी और परेशानियों के कारण जूझते रहते हैं। इसके कारण घर में हमेशा तनावपूर्ण माहौल बना रहता है। ऐसे में अगर आपके घर में भी सब कुछ सामान्य है। घर के हर सदस्य के साथ आपके संबंध मधुर हैं और हमेशा आपके निवास पर आनंददायी माहौल बना रहता है तो आप यह मान सकते हैं कि आप पर भगवान की विशेष कृपा है।

अगली स्लाइड में पढ़ें चाणक्य ने क्या कहा- 

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement