Thursday, April 18, 2024
Advertisement

बीएचयू में किया गया गोडसे पर नाटक का मंचन, छात्रों ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

मी नाथूराम गोडसे बोलतोय एक मराठी नाटक है। इसका मंचन सबसे पहले 1997 में किया गया था तब से ही ये नाटक विवादों में बना रहा है।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: February 23, 2018 8:47 IST
गांधीजी की हत्या का...- India TV Hindi
Image Source : PTI गांधीजी की हत्या का दोषी नाथू राम गोडसे।

बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में छात्रों द्वारा नाथू राम गोडसे पर एक नाटक का मंचन किए जाने से विवाद उत्पन्न हो गया है। आरोप है कि इसमें महात्मा गांधी की खराब छवि दिखाई गई है। अधिकारियों ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी हुआ जिसे लेकर छात्र समुदाय के बीच मतभेद है। घटना को लेकर कुछ छात्रों ने पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज करायी है। 

एक अधिकारी ने बताया कि कुछ छात्रों ने मराठी नाटक ‘मी नाथूराम गोडसे बोलतोय’ (मैं नाथूराम गोडसे बोल रहा हूं) को लेकर कड़ी आपत्ति व्यक्त की है। विश्वविद्यालय परिरसर में कला संकाय की ओर से आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक आयोजन के दौरान मंगलवार को यह नाटक दिखाया गया था। 30 जनवरी 1948 को नाथू राम गोडसे ने ही महात्मा गांधी की गोली मारकर हत्या की थी। बाद में उन्हें पंजाब की अंबाला जेल में 15 नवंबर 1949 को फांसी पर चढ़ा दिया गया था। मी नाथूराम गोडसे बोलतोय एक मराठी नाटक है। इसका मंचन सबसे पहले 1997 में किया गया था तब से ही ये नाटक विवादों में बना रहा है। पिछले दिनों नाथू राम गोडसे की मूर्तियां बनाने की खबरें भी मीडिया में खूब सामने आई हैं।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement