Wednesday, April 17, 2024
Advertisement

स्पाइजेट के विमान की दिल्ली हवाईअड्डे पर आपात लैंडिंग

नई दिल्ली: बेंगलुरू से दिल्ली आने वाली स्पाइसजेट के विमान की शुक्रवार को आपातकाल लैंडिंग कराई गई। विमान में तकनीकी खराबी आने के बाद उसे दिल्ली हवाईअड्डे पर सुरक्षित उतारा गया। स्पाइसजेट ने जारी बयान

IANS IANS
Published on: January 06, 2017 13:32 IST
Spicejet- India TV Hindi
Spicejet

नई दिल्ली: बेंगलुरू से दिल्ली आने वाली स्पाइसजेट के विमान की शुक्रवार को आपातकाल लैंडिंग कराई गई। विमान में तकनीकी खराबी आने के बाद उसे दिल्ली हवाईअड्डे पर सुरक्षित उतारा गया।

स्पाइसजेट ने जारी बयान में कहा कि विमान में सवार सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं।

एयरलाइन के मुताबिक, "स्पाइसजेट की बेंगलुरू से दिल्ली आ रही उड़ान संख्या एसजी 136 में आंशिक गड़बड़ी आ गई। चालक दल ने इसका पता लगते ही आपात प्रक्रिया शुरू कर दी और विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई। एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) को लूप पर रखा गया। यह बहुत ही अप्रत्याशित लैंडिंग थी। विमान में सवार सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं।"

हवाईअड्डा अधिकारी के मुताबिक, विमान ने सुबह 8.45 बजे रनवे 10 पर सुरक्षित लैंडिग की। इस विमान में चालक दल सहित 176 यात्री सवार थे।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement