Thursday, April 25, 2024
Advertisement

हनीप्रीत के लैपटॉप में कुंवारी लड़कियों की लिस्ट, थाइलैंड-मलेशिया भेजने का था प्लान

खबर के मुताबिक गुरमीत राम रहीम की कनाडा और मिडिल ईस्ट के कुछ देशों में कई जगहों पर जमीन और बिल्डिंग्स खरीद चुका है। हनीप्रीत विदेश में फिल्मों की शूटिंग के लिए स्टूडियो बनाना चाहती थी साथ ही पर्यटकों के लिए रिसॉर्ट खोलने की तैयारी कर रही थी। सोशल मीड

India TV News Desk Written by: India TV News Desk
Published on: November 14, 2017 12:43 IST
honeypreet-ram-rahim- India TV Hindi
honeypreet-ram-rahim

नई दिल्ली: राम रहीम और उसकी लाडली हनीप्रीत का एक ऐसा कारनामा सामने आया है जिसे सुन कर आपके होश उड़ जाएंगे। सोशल मीडिया में दावा किया जा रहा है कि राम रहीम के सूटकेस से कई लड़कियों का बायोडाटा निकला है। दावा किया जा रहा है कि इन कुंवारी लड़कियों को विदेश भेजने की तैयारी हो रही थी। वायरल खबर में ये भी दावा किया जा रहा है कि लड़कियों का बायोडाटा सिर्फ राम रहीम के सूटकेस से नहीं निकला है बल्कि हनीप्रीत के लैपटॉप से भी कुंवारी लड़कियों की एक लिस्ट मिली है। पुलिस ने हाल में ही राम रहीम का सूटकेस और लैपटॉप को जब्त किया है।

सोशल मीडिया में ये भी दावा किया जा रहा है कि बलात्कारी बाबा के सूटकेस से हनीप्रीत और राम रहीम की कई तस्वीरें भी मिली हैं। ये तस्वीरें विदेश यात्रा के दौरान मौज मस्ती की हैं। बताया ये जा रहा है कि इन तस्वीरों से राम रहीम और हनीप्रीत के रिश्ते के बारे सारे राज खुल गए हैं। सोशल मीडिया में दावा किया जा रहा है कि पुलिस को शक है इन लड़कियों को राम रहीम और हनीप्रीत विदेश भेजने की फिराक में थे। बलात्कारी बाबा थाईलैंड और ताइवान जैसी जगहों में डेरा खोलने का प्लान कर रहा था और शायद इन लड़कियों को इन डेरों में भेजना की तैयारी कर रहा था।

वायरल खबर के मुताबिक गुरमीत राम रहीम की कनाडा और मिडिल ईस्ट के कुछ देशों में कई जगहों पर जमीन और बिल्डिंग्स खरीद चुका है। हनीप्रीत विदेश में फिल्मों की शूटिंग के लिए स्टूडियो बनाना चाहती थी साथ ही पर्यटकों के लिए रिसॉर्ट खोलने की तैयारी कर रही थी। सोशल मीडिया में दावा किया जा रहा है कि जिन कुंवारी लड़कियों की लिस्ट मिली है उन्हें राम रहीम और हनीप्रीत इन जगहों पर नौकरी देने के नाम पर भेजने वाला था।

सोशल मीडिया के दावे हैरान करने वाले हैं। थाइलैंड और ताइवान पूरी दुनिया में टूरिस्म के मशहूर ठिकाने हैं। यहां लोग मौज मस्ती के लिए जाते हैं। यहां न तो राम रहीम के भक्त रहते हैं और न ही यहां के लोग राम रहीम को जानते हैं। अगर राम रहीम और हनीप्रीत विदेश में डेरा खोलना चाहते हैं तो वहां सिर्फ लड़कियों को भेजने के क्या मायने हैं। वहां डेरे से जुड़े लड़कों को क्यों नहीं भेजना चाहते हैं। जेल जाने से पहले बलात्कारी राम रहीम खुद को पीड़ित महिलाओं और लड़कियों का मसीहा बताता था। वो हर वक्त यही कहता रहा कि वो समाज की ठुकराई हुई लड़कियों के कल्याण का काम करता है। वो ये दावा करता था कि उसने समाज की सताई हुई हजारों लड़कियों का उद्धार किया है।

लेकिन राम रहीम के जेल जाने के बाद जो खबरें आई उससे वो बेनकाब हो गया। डेरे के पुराने लोगों और साध्वियों ने जो खुलासा किया उससे बलात्कारी बाबा की असलियत सामने आ गई। लेकिन लड़कियों को विदेश भेजने की खबर चौंकाने वाली है। पुलिस अब ये पता लगाने में जुटी है कि राम रहीम इन लड़कियों के बायोडाटा के साथ क्या करने वाला था। बायोडाटा में लड़कियों के नाम के साथ साथ फोन नंबर और उनके घर का पता भी दिया हुआ है इसलिए ये उम्मीद की जा सकती है कि पुलिस इन लड़कियों से पूछताछ करेगी।

हरियाणा पुलिस को राम रहीम के सूटकेस से कई हार्ड डिस्क मिले हैं इनमें से एक हार्डडिस्क में राम रहीम और हनीप्रीत की ताइवान यात्रा की सारी जानकारी है। पुलिस के मुताबिक इसी हार्ड डिस्क में राम रहीम और हनीप्रीत की कई तस्वीरें मौजूद हैं। इन तस्वीरों को पुलिस ने अभी सार्वजनिक नहीं किया है लेकिन जब ये तस्वीरें सामने आएगी तो राम रहीम और हनीप्रीत के रिश्ते पर नया खुलासा हो सकता है।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement