Friday, March 29, 2024
Advertisement

बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार पर बक्सर में हमला, बाल-बाल बचे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री विकास कार्यों की हकीकत जानने के लिए बिहार राज्य में समीक्षा यात्रा पर हैं। पिछले साल सात दिसंबर को समीक्षा यात्रा पश्चिम चंपारण जिले से शुरू हुई थी। यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हर जिले का दौरा कर रहे हैं और जिल

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: January 12, 2018 15:09 IST
Nitish-Kumar-Convoy-Attacked-In-Bihar- India TV Hindi
बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार पर बक्सर में हमला, बाल-बाल बचे मुख्यमंत्री

नई दिल्ली: बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार पर बक्सर के नंदर गांव में समीक्षा यात्रा के दौरान उनके काफिले पर पत्थरबाजी और हंगामा हुआ है। जानकारी के मुताबिक सीएम को वहां से सुरक्षित निकाल लिया गया है। बताया जा रहा है कि कुछ लोग सीएम को इलाके की दलित बस्ती को लाने की मांग कर रहे थे। इसी को लेकर विवाद हो गया और फिर स्थानीय लोगों की ओर से पत्थरबाजी शुरू हो गई। पत्थराव होते ही सुरक्षाकर्मियों ने नीतीश को अपने घेरे में ले लिया और उन्हें सुरक्षित गाड़ी में बैठा दिया। इस घटना में नीतीश के सुरक्षाकर्मी घायल हुए हैं।

मुख्यमंत्री विकास कार्यों की हकीकत जानने के लिए बिहार राज्य में समीक्षा यात्रा पर हैं। पिछले साल सात दिसंबर को समीक्षा यात्रा पश्चिम चंपारण जिले से शुरू हुई थी। यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हर जिले का दौरा कर रहे हैं और जिले के विकास कामों की समीक्षा कर रहे हैं।

समीक्षा यात्रा के दौरान हर जिले में 'सात निश्चय' से संबंधित योजनाओं की प्रगति, शराबबंदी, बाल विवाह मुक्त एवं दहेज उन्मूलन कार्यक्रम, बिहार लोक शिकायत निवारण कानून के क्रियान्वयन सहित विभिन्न कार्यक्रमों में की गई घोषणाओं का अनुपालन और अन्य विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की जा रही है।

नीतीश की यह यात्रा 18 जनवरी तक जारी रहेगी। इस दौरान कुछ दिनों के लिए मुख्यमंत्री पटना लौटेंगे और फिर कुछ दिनों के अंतराल पर पुन: यात्रा पर निकल जाएंगे। नीतीश अंतिम पड़ाव में 16 से 18 जनवरी के बीच नवादा, गया, औरंगाबाद और जहानाबाद जिले में यात्रा करेंगे।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement