Friday, April 26, 2024
Advertisement

बीजेपी की शानदार चुनावी जीत के बीद पीएम मोदी ने कहा, 'उभर रहा है नया भारत'

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा की शानदार जीत के एक दिन बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि नया भारत उभर रहा है और वह विकास का पक्षधर है।

India TV News Desk India TV News Desk
Published on: March 12, 2017 15:03 IST
narendra modi- India TV Hindi
narendra modi

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा की शानदार जीत के एक दिन बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि नया भारत उभर रहा है और वह विकास का पक्षधर है।

ये भी पढ़े

उन्होंने जनता से कहा कि वह नए भारत के निर्माण का संकल्प लें और नरेंद्र मोदी मोबाइल एप पर अपनी प्रतिबद्धता जताए।

मोदी ने ट्वीट किया, एक नया भारत उभर रहा है, जिसके पास 125 करोड़ भारतीयों की ताकत और क्षमता है। यह भारत विकास का पक्षधर है।

उन्होंने आगे लिखा, वर्ष 2022 में जब हम आजादी के 75 वर्ष पूरे करेंगे तब तक हमें ऐसा भारत बना लेना चाहिए जिस पर गांधी जी, सरदार पटेल और डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर को गर्व हो।

इसके एक ही दिन पहले उत्तर प्रदेश चुनाव परिणामों में भाजपा को तीन चौथाई बहुमत मिला। इसने सपा-कांग्रेस गठबंधन और बसपा को पूरी तरह से रौंद दिया। उत्तराखंड में भी भाजपा 70 सीटों में से 56 सीटें हासिल कर सत्ता में आ गई है। यहां कांग्रेस महज 11 सीटों पर सिमट कर रह गई।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement