Friday, April 19, 2024
Advertisement

अग्नि-1 मिसाइल का सफल परीक्षण, 700 किमी तक मार करने में सक्षम

भुवनेश्वर: भारत ने मंगलवार को ओडिशा तट से स्वदेशी तकनीक से निर्मित परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम अग्नि-1 बैलिस्टिक मिसाइल का सफलता पूर्वक परीक्षण किया। रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि मिसाइल

IANS IANS
Published on: November 22, 2016 17:50 IST
AGNI-1- India TV Hindi
Image Source : PTI AGNI-1

भुवनेश्वर: भारत ने मंगलवार को ओडिशा तट से स्वदेशी तकनीक से निर्मित परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम अग्नि-1 बैलिस्टिक मिसाइल का सफलता पूर्वक परीक्षण किया। रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि मिसाइल को ओडिशा तट के धामरा के अब्दुल कलाम द्वीप के पास सुबह 10.10 बजे एकीकृत परीक्षण रेंज (ITR) के लांच पैड-4 से छोड़ा गया।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

यह परीक्षण भारतीय सेना के सामरिक बल कमान के प्रशिक्षण अभ्यास का हिस्सा था। इसे रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) द्वारा विकसित किया गया है। यह बैलिस्टिक मिसाइल 700 किमी दूर के लक्ष्य भेद सकती है।

अग्नि-1 परिष्कृत नौवहन प्रणाली से सुसज्जित है, जो इसके लक्ष्य भेदने की सटीकता को सुनिश्चित करती है। इसके पहले अग्नि-1 का सफल परीक्षण 14 मार्च को किया गया था।

इन्हें भी पढ़ें:-

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement