Friday, April 19, 2024
Advertisement

हमारे पास हथियारों की कमी, वायुसेना को राफेल का इंतजार: धनोआ

राफेल सौदे को लेकर कांग्रेस और मोदी सरकार के बीच मचे घमासान के चलते वायुसेना प्रमुख प्रमुख बी एस धनोआ ने ेक बयान जारी किया है। बयान में उन्होंने कहा कि राफेल एस-400 देकर सरकार भारतीय वायुसेना की ताकत बढ़ा रही है।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: September 12, 2018 11:12 IST
bs dhanoa- India TV Hindi
bs dhanoa

नयी दिल्ली: राफेल सौदे को लेकर कांग्रेस और मोदी सरकार के बीच मचे घमासान के चलते वायुसेना प्रमुख प्रमुख बी एस धनोआ ने एक बयान जारी किया है। बयान में उन्होंने कहा कि राफेल एस-400 देकर सरकार भारतीय वायुसेना की ताकत बढ़ा रही है। वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल बी एस धनोआ ने बुधवार को कहा कि दुनिया में कोई भी देश उस तरह के गंभीर खतरे का सामना नहीं कर रहा है जैसा भारत कर रहा है। उन्होंने कहा कि दुश्मनों के इरादे रातोंरात बदल सकते हैं और वायु सेना को उनके स्तर के बल की जरुरत है। (चीनी सैनिकों ने भारतीय सीमा में फिर की घुसपैठ, उत्तराखंड के बाराहोती में घुसे ड्रैगन )

वायु सेना प्रमुख ने कहा कि भारत के पड़ोसी निष्क्रिय नहीं बैठे हैं और चीन जैसे देश अपनी वायु सेना का आधुनिकीकरण कर रहे हैं। ‘‘भारतीय वायु सेना के बल की संरचना, 2035’’ पर एक संगोष्ठी में धनोआ ने कहा कि सरकार भारतीय वायु सेना की क्षमताएं बढ़ाने के लिए राफेल लड़ाकू विमान और एस-400 मिसाइल खरीद रही है।

उन्होंने राफेल विमान के केवल दो बेड़ों की खरीद को उचित बताते हुए कहा कि इस तरह के खरीद के उदाहरण पहले भी रहे हैं। राफेल डील विवाद में बीएस धनोआ ने मोदी सरकार का समर्थन किया है। केंद्र सरकार आज हमें राफेल लड़ाकू विमान मुहैया करवा रही है। इन विमानों के जरिए हम आज की मुश्किलों का सामना कर पाएंगे।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement