Thursday, April 25, 2024
Advertisement

दिल्ली पर हुई बादलों की मेहरबानी, भारी बारिश से कई जगह पेड़ गिरे, पूरी रात जारी रह सकती है बारिश

दिल्ली के कई हिस्सों में आज दोपहर भारी बारिश दर्ज की गई। इस बारे में मौसम के जानकारों का पूर्वानुमान है कि बारिश पूरी रात जारी रहेगी...

India TV News Desk Edited by: India TV News Desk
Published on: July 05, 2018 19:45 IST
Heavy rains lash Delhi- India TV Hindi
Heavy rains lash Delhi

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में आज दोपहर भारी बारिश दर्ज की गई। इस बारे में मौसम के जानकारों का पूर्वानुमान है कि बारिश पूरी रात जारी रहेगी।

मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो सामान्य से अधिक था। आर्द्रता का स्तर 72 प्रतिशत रिकार्ड किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि शाम को और बारिश की संभावना है और यह रात भर जारी रह सकती है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान 38 और 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

कल अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement