Thursday, March 28, 2024
Advertisement

गूगल ने गणतंत्र दिवस पर बनाया डूडल

डूडल में भारत के झंडे का रंग ऊपर और नीचे लिया गया है। वहीं बीच में विभिन्न प्रकार के नीले रंगों से भारतीयता की झलक दिखाई गई है। डूडल में भारत के शास्त्रीय संगीत को जगह दी गई है, इसमें बांसुरी और सिंघा बजाते हुए दिखाया गया है।

Bhasha Reported by: Bhasha
Published on: January 26, 2018 11:28 IST
Google-commemorates-India-69th-Republic-Day-with-a-doodle- India TV Hindi
गूगल ने गणतंत्र दिवस पर बनाया डूडल

नयी दिल्ली: पूरे भारत में आज गणतंत्र दिवस हर्षो-उल्लास से मनाया जा रहा है। लोग इस मौके पर एक-दूसरे से मिलकर बधाई देने के साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से भी बधाइयां दे रहे हैं। बधाइयों के इस मौके पर सर्च इंजन गूगल भला कैसे पीछे रह सकता था। गूगल ने भी भारत के 69वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर इसके सम्मान में डूडल बनाया है।

डूडल में भारत के झंडे का रंग ऊपर और नीचे लिया गया है। वहीं बीच में विभिन्न प्रकार के नीले रंगों से भारतीयता की झलक दिखाई गई है। डूडल में भारत के शास्त्रीय संगीत को जगह दी गई है, इसमें बांसुरी और सिंघा बजाते हुए दिखाया गया है। इसमें हाथी और ऊंट भी शामिल हैं जो प्राचीन काल से ही भारत की परंपरा का हिस्सा रहे हैं। इस डूडल के माध्यम से भारत की विविधता की झलक साफ दिख रही है।

भारत का संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था और इस मौके पर गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर राजपथ पर भारत के राज्यों की झांकियां निकाली जाती है और परेड का आयोजन होता है।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement