Friday, April 19, 2024
Advertisement

हरियाणा: गेस्ट हाउस में युवती को चार दिन तक बनाकर रखा गया बंधक, 40 लोगों ने किया रेप

 पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके साथ बलात्कार करने वाले लोगों में दो पुलिसकर्मी भी शामिल थे। 

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: July 22, 2018 22:52 IST
चित्र का  इस्तेमाल...- India TV Hindi
चित्र का  इस्तेमाल प्रतीक के तौर पर किया गया है।

चंडीगढ़: हरियाणा के पंचकूला जिले के मोरनी इलाके के एक गेस्ट हाउस में हुए कथित सामूहिक बलात्कार के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने रविवार को बताया कि आरोपी की पहचान पंचकूला जिले में रहने वाले साहिब के रूप में हुई है। गेस्ट हाउस में 40 लोगों ने लगातार चार दिन तक 22 साल की एक महिला के साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया था। 

मनीमाजरा थाने में 19 जुलाई को दर्ज करायी गयी शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पीड़िता को चार दिन तक बंधक बनाकर रखा गया और आरोपियों ने इस दौरान उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि महिला की चिकित्सा जांच में बलात्कार और उसे नशीले पदार्थ दिए जाने की पुष्टि हुई है। गेस्ट हाउस सील कर दिया गया है। इससे पहले गेस्ट हाउस के प्रबंधक और एक दूसरे मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। प्रबंधक पीड़िता के पति का जानकार था और महिला को गेस्ट हाउस लाने में अहम भूमिका निभायी थी।पुलिस ने कहा कि और लोगों को गिरफ्तार किया जा सकता है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके साथ बलात्कार करने वाले लोगों में दो पुलिसकर्मी भी शामिल थे। हालांकि पुलिस ने इस आरोप की पुष्टि नहीं की है।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement