Thursday, April 25, 2024
Advertisement

CM अमरिंदर का ऐलान- डोप टेस्ट में पकड़े जाने वाले कर्मचारियों की पहचान रहेगी गुप्त, इलाज का खर्चा उठाएगी सरकार

सरकार ने पुलिस अधिकारियों सहित सभी कर्मचारियों का अनिवार्य डोप टेस्ट कराने का निर्देश दिया है।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: July 09, 2018 23:17 IST
पंजाब के मुख्यमंत्री...- India TV Hindi
पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिन्दर सिंह।

चंडीगढ़: सभी सरकारी कर्मचारियों का डोप टेस्ट कराने का आदेश देने के कारण विवादों का सामना कर रहे पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिन्दर सिंह ने सोमवार स्पष्टीकरण दिया कि इस परीक्षण में पकड़े जाने पर कर्मचारियों को बर्खास्त या दण्डित नहीं किया जाएगा। इसके बदले में उन्हें उपचार मुहैया कराया जाएगा और उनकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी। 

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जो लोग नशीली दवाओं की लत छोड़ने के लिए उपचार वहन नहीं कर सकते , उनका खर्च सरकार उठाएगी।

 सिंह ने सरकार के नशा विरोधी अभियान की प्रगति की निगरानी के लिए कैबिनेट की उप समिति की समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य सचिव को निर्देश दिया कि पुलिस कर्मियों सहित सरकारी कर्मचारियों का डोप टेस्ट कराने के लिए दिशानिर्देश तथा मानक संचालन प्रक्रिया तैयार की जाएं। पंजाब सरकार ने पुलिस अधिकारियों सहित सभी कर्मचारियों का अनिवार्य डोप टेस्ट कराने का निर्देश दिया है। सरकारी कर्मियों सहित विभिन्न वर्गों ने इस कदम की आलोचना करते हुए सरकार पर उन्हें निशाना बनाने का आरोप लगाया है। 

 

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement