Wednesday, April 24, 2024
Advertisement

दिल्ली में धूल भरी आंधी की संभावना, आसमान में छाई रहेगी आंशिक बदली

दिल्ली में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है...

IANS Reported by: IANS
Published on: April 26, 2018 10:36 IST
dust storm- India TV Hindi
dust storm

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह गर्मी रही और यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, "आसमान में आंशिक बदली छाई रहेगी और दोपहर या शाम के बाद धूल भरी आंधी आने की संभावना है।"

अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह 8.30 बजे आद्रता 29 फीसदी दर्ज की गई।

वहीं, बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ऊपर 38.6 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री दर्ज सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement