Friday, April 19, 2024
Advertisement

शर्मनाक: चलती बस में DU की छात्रा के सामने अधेड़ ने की अश्लील हरकत, लोग देखते रहे तमाशा

पीड़िता ने 7 फरवरी को बनाया इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया के विभिन्न मंचों पर शेयर किया...

IANS Reported by: IANS
Published on: February 12, 2018 23:23 IST
bus- India TV Hindi
bus

नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) की एक छात्रा ने एक व्यक्ति के खिलाफ आरोप लगाया है कि उसने चलती बस में उसका यौन उत्पीड़न किया और उसके सामने हस्तमैथुन किया। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पीड़िता ने 7 फरवरी को बनाया इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया के विभिन्न मंचों पर शेयर किया। पीड़िता ने वीडियो पुलिस को दिया है जिसमें आरोपी खराब व्यवहार कर रहा है।

बी.ए. तृतीय वर्ष की छात्रा ने आरोप लगाया कि पिछले बुधवार को अपरान्ह लगभग तीन बजे वह अपने कॉलेज से लौट रही थी तो उसके बगल में बैठा एक 45 वर्षीय व्यक्ति उसे गलत तरीके से छूने की कोशिश करने लगा और उसने हस्तमैथुन करना शुरू कर दिया। लड़की ने कहा कि उसने अन्य सहयात्रियों से सहायता मांगी लेकिन किसी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

लड़की ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उसका मामला दर्ज करने में समय लगाया। उसने बताया कि वीडियो को ऑनलाइन शेयर करने के बाद और दिल्ली महिला आयोग द्वारा दखल देने के बाद वसंत विहार पुलिस स्टेशन में उसका मामला दर्ज हुआ।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement