Saturday, April 20, 2024
Advertisement

क्या सांबा उग्रवादी 60 मीटर सुरंग खोदकर सीमा में घुसे थे?

नयी दिल्ली: जम्मू के सांबा में मारे गए तीन उद्रवादी संभवत: खेत में 80 मीटर लंबी सुरंग बनाकर अंतरराष्ट्रीय सीमा से अंदर घुसे थे। ये आशंका सीमा सुराक्षा बल ने व्यक्त की है। सीमा

PTI PTI
Published on: November 30, 2016 18:27 IST
loc- India TV Hindi
loc

नयी दिल्ली: जम्मू के सांबा में मारे गए तीन उद्रवादी संभवत: खेत में 80 मीटर लंबी सुरंग बनाकर अंतरराष्ट्रीय सीमा से अंदर घुसे थे। ये आशंका सीमा सुराक्षा बल ने व्यक्त की है।  

सीमा सुराक्षा बल के एक समारोह के दौरान मीडिया से बल के प्रमुख के के शर्मा ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक के बाद अंतरराष्ट्रीय सीमा पार से सुरंग के ज़रिये आतंकियों की घुसपैठ के संकेत मिले हैं। 

उन्होंने कहा कि चामलिया सीमा चौकी पर कार्वाई खत्म होने के बाद हमने बाड़ की जांच की लेकिन वह सही सलामत थी। इसके बाद आज सुबह हमें दो मीटर लंबी और दो मीटर चौड़ी सुरंग दिखाई दी। इसके बाद हमने बाड़ के आसपास नाका बना दिए थे और इसीलिए ये तीन उग्रवादी मारे गए। ये सुरंग एक खेत से गुज़र रही थी। ये सुरंग अंतरराष्ट्रीय सीमा से करीब 75-80 मीटर और बाड़ से 35-40 मीटर दूर थी। 

BSF प्रमुख ने कहा कि ये मामला पाकिस्तान रैंजर्स के साथ उठाया जाएगा लेकिन सीमा पर गोलीबारी की वजह से उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि इस बात के पर्याप्त सबूत हैं कि उग्रवादी सुरंग के ज़रिये आए थे।

शर्मा ने कहा कि नागरोटा हमला एक अलग घटना है। सांबा उग्रवादियों से इसका कोई संबंध है या नही, ये जांच का विषय है। 

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement