Friday, April 19, 2024
Advertisement

सीमा पर जवानों को दे देनी चाहिए खुली छूट: मुलायम सिंह

समाजवादी पार्टी मुखिया और पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव ने सीमा पर सैनिकों की शहादत पर चिन्ता व्यक्त करते हुए गुरुवार को कहा कि जवानों को खुली छूट दे देनी चाहिए।

Bhasha Bhasha
Updated on: December 02, 2016 0:09 IST
Mulayam Singh- India TV Hindi
Image Source : PTI Mulayam Singh

लखनऊ: समाजवादी पार्टी मुखिया और पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव ने सीमा पर सैनिकों की शहादत पर चिन्ता व्यक्त करते हुए गुरुवार को कहा कि जवानों को खुली छूट दे देनी चाहिए। 

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

मुलायम सिंह ने कहा, ''जवान सोते समय मारे जा रहे हैं। उन्हें खुली छूट कब मिलेगी। वे (पाकिस्तान) परमाणु बम की धमकी दे रहे हैं। यदि वे परमाणु बम इस्तेमाल भी कर लें, हमारे दो तीन शहर ध्वस्त होंगे। हिन्दुस्तान के पास भी कई परमाणु बम हैं और अगर हमने इस्तेमाल किया तो उनका (पाक) पूरा देश तबाह हो जाएगा।"

 
उन्होंने कहा, ''जंग में दोनों तरफ हार होती है और कोई जीतता नहीं है। हम सदन (लोकसभा) में देश के मुद्दे उठाते हैं। हम राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा उठाते हैं। सपा मानवीयता वाली पार्टी है और जंग की वकालत नहीं करती।'' मुलायम ने कहा कि सपा सरकार दंगों को कभी बर्दाश्त नहीं करेगी क्योंकि वह जाति, धर्म, भाषा आदि के आधार पर भेदभाव में यकीन नहीं करती। 

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement