Friday, April 26, 2024
Advertisement

बिहार: ईद पर बजाया गया पाकिस्तानी देशभक्ती गाना, स्थानीय लोगों की शिकायत पर 8 गिरफ्तार

ईद की पूर्व संध्या पर यूट्यूब के जरिए ऑडियो लिंक करके देश विरोधी गीत बजाया गया था और उसकी धुन पर काफी लोग नाच रहे थे।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: June 18, 2018 18:51 IST
चित्र का इस्तेमाल...- India TV Hindi
Image Source : PTI चित्र का इस्तेमाल प्रतीक के तौर पर किया गया है।

रोहतास: बिहार के रोहतास जिले के नासरीगंज थाना क्षेत्र में ईद के मौके पर पाकिस्तान परस्त गीत बजाने के मामले में पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें ईद की पूर्व संध्या पर यू-ट्यूब के जरिए ऑडियो गीत बजाया गया और कुछ लोग उस गीत पर झूमते देखे गए। यह मामला मीडिया में प्रचारित होने के बाद पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। 

रोहतास के पुलिस अधीक्षक सत्यवीर सिंह ने सोमवार को बताया कि इस मामले में पुलिस ने स्थानीय लोगों की शिकायत पर नासरीगंज थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की है तथा इस मामले में अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि कई लोगों से अभी भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, ईद की पूर्व संध्या पर यूट्यूब के जरिए ऑडियो लिंक करके देश विरोधी गीत बजाया गया था और उसकी धुन पर काफी लोग नाच रहे थे। इसके बाद इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया गया था। सिंह के मुताबिक, पुलिस मामले की जांच वैज्ञानिक तरीके से कर रही है। जो लोग दोषी पाए जाएंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। 

 

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement