Thursday, March 28, 2024
Advertisement

बंगाल उपचुनाव: 36 फीसदी लोगों ने किया मतदान

शनिवार को 2 लोकसभा और एक विधानसभा सीट पर पश्चिम बंगाल में उपचुनाव किया जा रहा है। इसमें दोपहर 11 बजे तक 36 फीसदी तक मतदान किए जा चुके हैं। मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से चल रही है।

India TV News Desk India TV News Desk
Published on: November 19, 2016 15:39 IST
bengal election- India TV Hindi
bengal election

कोलकाता: शनिवार को 2 लोकसभा और एक विधानसभा सीट पर पश्चिम बंगाल में उपचुनाव किया जा रहा है। इसमें दोपहर 11 बजे तक 36 फीसदी तक मतदान किए जा चुके हैं। मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से चल रही है। इसमें किसी भी तरह की घटना होने का अभी तक कोई भी मामला सामने नहीं आया है। चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने बताया, करीब 36 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। केंद्र सरकार के नोट बंदी कदम के साये के बीच आज सुबह पश्चिम बंगाल में दो लोकसभा क्षेत्र और एक विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान शुरू हुआ।

इसे भी पढ़े:- तमिलनाडु, पुडुचेरी, त्रिपुरा, प. बंगाल में चुनाव, उप-चुनाव के लिए मतदान शुरू

उपचुनाव कूच बिहार और तामलुक लोक सभा क्षेत्र और मोंटेश्वर के विधानसभा क्षेत्र के लिए हो रहे हैं। शासन कर रही तृणमूल कांग्रेस, भाजपा, वाम मोर्चा और कांग्रेस ने इन सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं।

यद्यपि कांग्रेस और माकपा नेतृत्व वाले वाम दलों ने अप्रैल-मार्च के विधानसभा चुनाव एक साथ लड़े थे, लेकिन उपचुनाव के लिए दोनों पार्टियों ने अलग चुनाव लड़ने का फैसला किया था।

नोट बंदी अंतिम दौर के चुनाव प्रचार का महत्वपूर्ण मुद्दा था। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उपचुनाव का प्रचार खुद नहीं किया था, उन्होंने इस अभियान को पार्टी के अन्य नेताओं पर छोड़ दिया था। मतों की गणना 22 नवंबर को होगी।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement