Friday, April 19, 2024
Advertisement

जस्टिन बीबर ने अपनी मंगेतर को पहनाई है इतनी महंगी अंगूठी, जानकर दंग रह जाएंगे आप

वेबसाइट 'पीपल डॉट कॉम' के मुताबिक, बीबर न्यूयॉर्क के सोलो एंड कंपनी के मालिक ज्वेलर जैक सोलो से मिले और अपनी मंगेतर बाल्डविन को उम्दा सगाई की अंगूठी दी। यह अंगूठी 6 से 10 कैरेट की है।

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Published on: July 15, 2018 12:14 IST
Justin Bieber-Hailey Baldwin- India TV Hindi
Justin Bieber-Hailey Baldwin

लॉस एंजेलिस: गायक जस्टिन बीबर ने मंगेतर हैली बाल्डविन को पांच लाख डॉलर की सगाई की अंगूठी पहनाई है। अगर इंडियन रुपयों में इस अंगूठी का दाम देखा जाए तो इसकी कीमत करीब 3 करोड़ 42 लाख 48 हजार होगी।

वेबसाइट 'पीपल डॉट कॉम' के मुताबिक, बीबर न्यूयॉर्क के सोलो एंड कंपनी के मालिक ज्वेलर जैक सोलो से मिले और अपनी मंगेतर बाल्डविन को उम्दा सगाई की अंगूठी दी। यह अंगूठी 6 से 10 कैरेट की है। इसे तैयार करने में कुछ सप्ताह लगे। बीबर मंगेतर बाल्डविन को ऐसा तोहफा देना चाहते थे जो उनके खूबसूरत हाथों की शोभा और बढ़ाए।

बीबर (25) और बाल्डविन (21) ने जुलाई की शुरुआत में बहामास में सगाई की।

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Hollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement