Saturday, April 20, 2024
Advertisement

'टाइटैनिक' के हीरो का हुआ ब्रेकअप, इस वजह से गर्लफ्रेंड से अलग हुए लियोनार्डो डीकैप्रियो

फिल्म टाइटैनिक से पूरी दुनिया में मशहूर होने वाले अभिनेता लियोनार्डो डीकैप्रियो का उनकी प्रेमिका से ब्रेकअप हो गया है। ऑस्कर विजेता लियोनार्डो डेनमार्क की मॉडल नीना करीब 1 साल से रिलेशनशिप में थे।

India TV Entertainment Desk India TV Entertainment Desk
Updated on: May 20, 2017 12:25 IST
adgal- India TV Hindi
adgal

लॉस एंजेलिस: फिल्म टाइटैनिक से पूरी दुनिया में मशहूर होने वाले अभिनेता लियोनार्डो डीकैप्रियो का उनकी प्रेमिका से ब्रेकअप हो गया है। ऑस्कर विजेता लियोनार्डो डेनमार्क की मॉडल नीना करीब 1 साल से रिलेशनशिप में थे। बताया जा रहा है कि बिना किसी मनमुटाव के दोनों अलग हो गए।

वेबसाइट 'पीपल डॉट कॉम' ने सूत्र के हवाले से बताया, "नीना और लियो अलग हो गए हैं। यह सौहार्दपूर्ण तरीके से हुआ, दोनों अब दोस्त हैं।"

डीकैप्रियो का नाम पहली बार 2016 की गर्मियों में अगदल से जुड़ा था। कई बार दोनों सार्वजनिक रूप से साथ नजर आए। पिछली बार वे अप्रैल में साथ देखे गए थे।

डीकैप्रियो का नाम पहले एमा बंटन, जिसेल बंडचेन और बर राफेल जैसी सेलिब्रिटीज से जुड़ चुका है।

 

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Hollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement