Friday, April 19, 2024
Advertisement

सपना चौधरी के गाने पर ठुमके लगाते दिखें विराट कोहली और क्रिस गेल, वीडियो हुआ वायरल

क्रिस गेल और विराट कोहली का साथ में एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें दोनों हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के गानों पर ठुमके लगाते दिख रहे हैं। 

Jyoti Jaiswal Written by: Jyoti Jaiswal @TheJyotiJaiswal
Published on: May 15, 2018 12:09 IST
विराट कोहली-क्रिस गेल- India TV Hindi
विराट कोहली-क्रिस गेल

नई दिल्ली: दिग्गज क्रिकेटर क्रिस गेल और विराट कोहली सिर्फ क्रिकेट के मैदान पर अपने बल्ले से तो हैरान करते ही हैं, दोनों बहुत अच्छे डांसर भी हैं। हाल ही में क्रिस गेल का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो सनी लियोन के गाने लैला ओ लैला पर डांस करते नजर आ रहे थे।

एक बार फिर क्रिस गेल और विराट कोहली का साथ में एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें दोनों हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के गानों पर ठुमके लगाते दिख रहे हैं। विराट और क्रिस गेल दोनों ही तेरी आंख्या का यो काजल पर डांस कर रहे हैं।

देखते ही देखते ये वीडियो वायरल हो गया। लोगों को ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है, और फैंस विराट और गेल के डांस के कायल हो रहे हैं। हालांकि, अनुमान यह लगाया जा रहा है कि ये दोनों डांस किसी और गाने पर कर रहे हैं जिसपर सपना चौधरी का गाना एडिट करके लगा दिया गया है। लेकिन इसे देखने में मजा जरूर आ रहा है। दोनों बेहतरीन डांसर हैं इस वीडियो के बाद आपको यह भी पता चल जाएगा।

आप भी देखिए ये गाना...

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement