Friday, April 26, 2024
Advertisement

इस तरह मनाया गया तैमूर के पहले जन्मदिन का जश्न, मस्ती करते हुए तस्वीरें आईं सामने

करीना कपूर खान और सैफ अली खान के लाडले तैमूर अली खान के पहले जन्मदिन के लिए पिछले काफी वक्त से ढ़ेरों तैयारियां की जा रही थीं। बुधवार को नन्हें नवाब को दुनियाभर से खूब बधाईयां और स्नेह मिला। अब उनके जन्मदिन की तस्वीरें भी सामने आ गई हैं।

India TV Entertainment Desk Edited by: India TV Entertainment Desk
Published on: December 21, 2017 9:05 IST
taimur- India TV Hindi
taimur

नई दिल्ली: बॉलीवुड अदाकारा करीना कपूर खान और सैफ अली खान के लाडले तैमूर अली खान के पहले जन्मदिन के लिए पिछले काफी वक्त से ढ़ेरों तैयारियां की जा रही थीं। बुधवार को नन्हें नवाब को दुनियाभर से खूब बधाईयां और स्नेह मिला। अब उनके जन्मदिन की तस्वीरें भी सामने आ गई हैं, जिन्हें देखकर कहा जा सकता है कि तैमूर के साथ पटौदी खानदान और कपूर परिवार ने भी जमकर मस्ती की है। तैमूर के बर्थ डे की शाम को पटौदी पैलेस की शोभा देखने लायक थी। करीना और सैफ के लिए तो जैसे उनके लाडले का पहला बर्थ डे किसी सपने जैसा था।

गौरतलब है कि तैमूर के जन्मदिन की खुशी में पटौदी पैलेस में शानदार पार्टी का आयोजन किया गया था। हालांकि इसमें सिर्फ परिवार के लोग और कुछ बेहद करीबी दोस्तों को ही शामिल किया गया। इस दिन को और भी ज्यादा खास और यादगार बनाने में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं छोड़ी गई थी। यहां तक की इसे अलग दिखाने के लिए सफारी थीम का केक मंगवाया गया था। जो दिखने में ही बेहद यम्मी और खूबसूरत था।

पूरे पटौदी पैलेस को नीले और सफेद रंग के गुब्बारों से सजाया गया था। तैमूर के जन्मदिन की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। तैमूर की मौसी करिश्मा कपूर ने भी उनकी तस्वीरें पोस्ट की हैं। उनके अलावा अमृता अरोड़ा और कई फैन क्लब में भी इस खास दिन की तस्वीरों को शेयर किया गया है।

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement