Friday, April 19, 2024
Advertisement

कठुआ गैंगरेप पर निर्देशक सुजॉय घोष ने कही इतनी बड़ी बात

घोष का यह ट्वीट ऐसे मौके पर आया है, जब पूरा देश जम्मू के कठुआ में 8 साल की बच्ची से हुए सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के बाद गुस्से में है

Jyoti Jaiswal Edited by: Jyoti Jaiswal @TheJyotiJaiswal
Updated on: April 16, 2018 9:53 IST
सुजॉय घोष- India TV Hindi
सुजॉय घोष

मुंबई: फिल्म निर्देशक सुजॉय घोष ने रविवार को कहा कि 'कहानी 2 : दुर्गा रानी सिंह' को लेकर लोगों से उन्हें काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी लेकिन हाल कि घटनाओं से साबित होता है कि वास्तविकता अनुमानों से कितनी अलग होती है। यह फिल्म एक छह वर्षीया लड़की की कहानी थी, जिसके अंकला उसके साथ दुष्कर्म करते हैं।

घोष ने रविवार को ट्वीट कर कहा, "'कहानी 2 : दुर्गा रानी सिंह' के बारे में बहुत से लोगों ने कहा कि 'ये फिल्म क्यों बनाई? उनके दिमाग में था कि छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कौन करेगा? लेकिन दुनिया में यह हो रहा है।"

घोष का यह ट्वीट ऐसे मौके पर आया है, जब पूरा देश जम्मू के कठुआ में 8 साल की बच्ची से हुए सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के बाद गुस्से में है

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement