Saturday, April 20, 2024
Advertisement

दुनिया छोड़कर जाने के बाद श्रीदेवी का पुराना वीडियो हुआ वायरल, बेटी खुशी को डांटते दिखीं

 24 फरवरी 2018 को बॉलीवुड की चांदनी श्रीदेवी हमेशा के लिए हमें छोड़ कर चली गई थीं। श्रीदेवी महज 54 साल की थीं। 

Jyoti Jaiswal Edited by: Jyoti Jaiswal @TheJyotiJaiswal
Published on: May 17, 2018 19:37 IST
श्रीदेवी- India TV Hindi
श्रीदेवी

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में श्रीदेवी अपनी छोटी बेटी खुशी कपूर को डांटती हुई नजर आ रही हैं।

वीडियो देखकर लग रहा है कि श्रीदेवी कोई इंटरव्यू दे रही हैं, जिसमें उनकी बेटी अचानक दौड़कर आती है, इंटरव्यू डिस्टर्ब हो जाता है और बेटी को प्यार से डांटते हुए कहती हैं- खुशी प्लीज, गो एंड सिट दीअर।

वीडियो में श्रीदेवी के साथ एक और लेडी भी बैठी नजर आ रही हैं। बता दें, श्रीदेवी अपनी बेटियों जाह्नवी और खुशी से काफी करीब थी। एक्ट्रेस के जाने से दोनों बहनों को गहरा धक्का लगा है। फिलहाल दोनों बेटियों का ख्याल बोनी कपूर रख रहे हैं। साथ ही अब अर्जुन कपूर और अंशुला भी अपनी छोटी बहनों का ख्याल रखने लगे हैं।

बता दें, 24 फरवरी 2018 को बॉलीवुड की चांदनी श्रीदेवी हमेशा के लिए हमें छोड़ कर चली गई थीं। श्रीदेवी महज 54 साल की थीं। दुबई के एक होटल के बाथटब में डूबने की वजह से उनकी मौत हुई थी।

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement