Friday, March 29, 2024
Advertisement

सोनम कपूर पति आनंद का सरनेम आहूजा लगाने पर हुई थीं ट्रोल, अब दिया करारा जवाब

जब सोनम ने सोशल मीडिया पर जब आहूजा लगाया तो कईयों ने उनके इस फैसले को ट्रोल किया था, और उनके फेमिनिज्म को सपोर्ट करने पर भी सवाल उठाये थे। 

Jyoti Jaiswal Edited by: Jyoti Jaiswal @TheJyotiJaiswal
Published on: May 16, 2018 22:29 IST
सोनम कपूर-आनंद आहूजा- India TV Hindi
सोनम कपूर-आनंद आहूजा

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने 8 मई को अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा से शादी कर ली। सोनम ने यह शादी सिख रीति रिवाज से की है। लेकिन शादी के अगले दिन जैसे ही उन्होंने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर अपने नाम के साथ पति आनंद का सरनेम आहूजा लगाया लोग उन्हें ट्रोल करने लगे। लोगों का कहना था इतनी वीमेन ओरियेंटेड फिल्म करने के बाद भी वो पति का नाम अपने नाम के साथ जोड़ रही हैं।

हाल ही में एक इंटरव्यू में सोनम कपूर ने कहा कि ये फैसला लेने में मुझे लंबा वक्त लगा था। अपने नाम के पीछे आनंद का सरनेम लगाना आखिरी में मेरा फैसला था। उन्होंने कहा लोग इसे फेमिनिज्म से जोड़ रहे हैं, लेकिन मुझे लगता है लोगों को फेमिनिज्म का कॉन्सेप्ट नहीं समझ में आता है। लोगों को ऑनलाइन जाकर इसके बारे में पढ़ना चाहिए।

बता दें, जब सोनम ने सोशल मीडिया पर जब आहूजा लगाया तो कईयों ने उनके इस फैसले को ट्रोल किया था, और उनके फेमिनिज्म को सपोर्ट करने पर भी सवाल उठाये थे। लोगों का कहना था कि एक तरफ वो वीरे दी वेडिंग जैसी फिल्में कर रही हैं, और दूसरी तरफ वो इस तरह का काम कर रही हैं।

बता दें, सोनम ने 14 और 15 मई को कान्स के रेड कार्पेट पर वॉक किया।

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement