Friday, March 29, 2024
Advertisement

सोनम कपूर की इंगेजमेंट रिंग की कीमत जानकर दांतों तले दबा लेंगे उंगली

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर की शादी हो गई है। इस वक्त हर कोई सोनम की शादी, उनकी ड्रेस और उनके गहनों पर ही बात कर रहा है।

Jyoti Jaiswal Written by: Jyoti Jaiswal @TheJyotiJaiswal
Updated on: May 09, 2018 20:00 IST
सोनम- India TV Hindi
सोनम

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर की शादी हो गई है। इस वक्त हर कोई सोनम की शादी, उनकी ड्रेस और उनके गहनों पर ही बात कर रहा है। अब सोनम की अंगूठी को लेकर एक खबर सामने आई है। दरअसल आनंद ने सोनम को जो अंगूठी पहनाई है उसकी कीमत आपको चौंका देगी।

सोनम को आनंद ने सगाई समारोह में हीरे की अंगूठी पहनाई थी। सोनम के मेहंदी, संगीत और शादी की तस्वीरें और वीडियो तो खूब सामने आए लेकिन सगाई कब हुई इसके बारे में किसी को पता भी नहीं चला। अब खबरें आई हैं कि सोनम को जो अंगूठी सगाई में पहनाई गई थी उसकी कीमत 90 लाख है।

सोनम-आनंद, विराट-अनुष्का

सोनम-आनंद, विराट-अनुष्का

लेकिन इस मामले में सोनम के पति आनंद इंडियन टीम के कैप्टन विराट कोहली से पीछे छूट गए। दरअसल विराट ने अनुष्का को सगाई में जो अंगूठी पहनाई थी उसकी कीमत 1 करोड़ रुपये थे। विराट ने इस अंगूठी में एक खास तरह का हीरा जड़वाया था, इस वजह से उनकी इंगेजमेंट रिंग महंगी थी।

अनुष्का

अनुष्का

आपको बता दें, विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा से पिछले साल दिसंबर में इटली में शादी की थी।

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement