Friday, April 26, 2024
Advertisement

सलमान कश्मीर की वादियों में जैकलिन के साथ रोमांस कर रहे

 सुपरस्टार सलमान खान और जैकलिन फर्नांडीज ने 'रेस 3' की शूटिंग के लिए सोनमर्ग का रुख किया है। 

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Published on: April 26, 2018 15:21 IST
सलमान जैकलिन- India TV Hindi
सलमान जैकलिन

मुंबई: सुपरस्टार सलमान खान और जैकलिन फर्नांडीज ने 'रेस 3' की शूटिंग के लिए सोनमर्ग का रुख किया है। सोनमर्ग की वादियों में दोनों फिल्म के एक रोमांटिक गीत की शूटिंग कर रहे हैं। घाटी में जैकलिन फर्नांडीज पहली बार शूटिंग कर रही हैं लेकिन सलमान इससे पहले 'बजरंगी भाईजान' के लिए यहां शूट कर चुके हैं।

पिछली बार दोनों को 'हैंगओवर' गीत में रोमांस करते हुए देखा गया था और अब दोनों 'रेस 3' के एक रोमांटिक ट्रैक के लिए साथ आए हैं। 'किक' की सफलता के बाद सलमान खान और जैकलिन फर्नांडीज की ब्लॉकबस्टर जोड़ी दूसरी बार एक्शन थ्रिलर में साथ नजर आने वाली है।

फिल्म में सुपरस्टार सलमान खान, जैकलिन फर्नांडीज, अनिल कपूर, डेजी शाह, बॉबी देओल और साकिब सलीम जैसे बेहतरीन कलाकार शामिल हैं। 'रेस 3' 2018 की ईद के मौके पर रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement