Friday, April 26, 2024
Advertisement

जब डांस फ्लोर पर अर्जुन कपूर की बहन को रणवीर सिंह ने कर लिया किस, वायरल हुआ वीडियो

संजय कपूर की बेटी शनाया शाहरुख की बेटी सुहाना की काफी अच्छी दोस्त हैं। दोनों अक्सर साथ टाइम स्पेंड करते नजर आते हैं। 

Jyoti Jaiswal Edited by: Jyoti Jaiswal @TheJyotiJaiswal
Published on: May 27, 2018 14:59 IST
शनाया-रणवीर- India TV Hindi
शनाया-रणवीर

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर काफी खूबसूरत हैं, और अक्सर उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। हाल ही में सोनम की शादी में उनका ग्लैमरस अवतार देखने को मिला था। अब उनका एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो अभिनेता रणवीर सिंह के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। दरअसल ये वीडियो सोनम की शादी का ही है जो अब वायरल हो रहा है।

वीडियो में शनाया अलग खड़ी नजर आ रही हैं, लेकिन तभी अर्जुन कपूर अपनी बहन का हाथ खींचकर उन्हें डांस फ्लोर पर ले आते हैं। वहां रणवीर सिंह मौजूद थे। वो शनाया का हाथ पकड़कर डांस करने लगी, लेकिन शनाया लगातार शर्मा रही थीं। पास ही अर्जुन और जाह्नवी भी खड़े थे। शनाया ने थोड़ा सा डांस किया लेकिन फिर उन्होंने रणवीर के कान में कुछ कहा, जिसके बाद रणवीर ने उनके माथे पर किस कर लिया और उन्हें जाने दिया। इसके बाद शनाया वहां से चली गईं। पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। आप भी देखिए ये वीडियो।

बता दें, संजय कपूर की बेटी शनाया शाहरुख की बेटी सुहाना की काफी अच्छी दोस्त हैं। दोनों अक्सर साथ टाइम स्पेंड करते नजर आते हैं। 

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement