Saturday, April 20, 2024
Advertisement

दमदार डायलॉग्स से भरपूर है 'बाजीराव-मस्तानी' का ट्रेलर

नई दिल्ली:- रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अभिनीत आने वाली फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। यह एक ऐसिहासिक कहानी पर आधारित फिल्म है जिसमें रणवीर सिंह पेशवा योद्धा बाजीराव के

India TV Entertainment Desk India TV Entertainment Desk
Updated on: November 21, 2015 13:18 IST
दमदार डायलॉग्स से...- India TV Hindi
दमदार डायलॉग्स से भरपूर है 'बाजीराव-मस्तानी' का ट्रेलर

नई दिल्ली:- रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अभिनीत आने वाली फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। यह एक ऐसिहासिक कहानी पर आधारित फिल्म है जिसमें रणवीर सिंह पेशवा योद्धा बाजीराव के किरदार में नजर आ रहे है दीपिका बाजीराव की दूसरी पत्नी मस्तानी की भूमिका में नजर आएंगी इसके अलावा फिल्म में प्रियंका चोपड़ा भी अहम किरदार निभा रही है वह बाजीराव की पहली पत्नी काशीबाई की भूमिका में दिखेंगी।

इसे भी पढ़े:- दीपिका-प्रियंका का नया लुक आया सामने

फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत होती है जंग के मैदान में घोड़े पर सवार रणवीर सिंह से जिनके साथ दूसरे घोड़े पर दिखती हैं दीपिका, और फिर दीपिका पादुकोण कहती हुई नजर आ रही हैं कि, “इश्क, जो तूफानी दरिया से बगावत कर जाए वो इश्क, भरे दरबार में जो दुनिया से लड़ जाए वो इश्क, जो महबूब को देखे तो खुदा को भूल जाए वो इश्क।” फिल्म में रणवीर, दीपिका और प्रियंका काफी दमदार डायलॉगबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं।

फिल्म के ट्रेलर में सभी किरदारों का लुक काफी शानदार दिख रहा है। दीपिका को योद्धा बाजीराव के साथ कंधे से कंधा मिलाकर युद्ध में दुशमनों का सामना करते हुए देखा जा सकता है।

ट्रेलर में संजय लीला भंसाली की झलक को साफ तौर पर महसूस किया जा सकता है फिल्म का भव्य सेट, किरदारों का प्रदर्शन, जबरदस्त डायलॉगबाजी, एक्शन और बाजीराव-मस्तानी की प्रेम कहानी लोगों के दिलों को छू जाएगी।

रणवीर सिंह एक योद्धा, राजा और एक प्रेमी के किरदार में नजर आ रहे हैं और ट्रेलर देखकर लगता है कि वह इन किरदारों को काफी अच्छे तरीके पर्दे पर उतार पाए हैं।

अगली स्लाइड में देखिए बाजीराव मस्तानी की तस्वीरें और ट्रेलर:-

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement