Friday, April 26, 2024
Advertisement

ऑस्कर के लिए राजकुमार राव आमिर खान से लेंगे सलाह !

'न्यूटन' की कहानी न्यूटन कुमार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो सरकारी क्लर्क है और उसे छत्तीसगढ़ के नक्सलियों द्वारा नियंत्रित इलाके में चुनाव ड्यूटी पर भेजा जाता है।

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Published on: September 23, 2017 19:08 IST
RAJKUMMAR RAO AAMIR KHAN OSCAR NEWTON - India TV Hindi
RAJKUMMAR RAO AAMIR KHAN OSCAR NEWTON

मुंबई: अभिनेता राजकुमार राव की फिल्म 'न्यूटन' को भारत की तरफ से ऑस्कर अवॉर्ड के लिए आधिकारिक रूप से भेजा गया है। राजकुमार राव इस बात से खासे उत्साहित हैं। अब राजकुमार इसके लिए अभिनेता आमिर खान से ट्रेनिंग लेंगे।जब 'न्यूटन' को लेकर उनकी टीम की प्रचार रणनीति के बारे में पूछा गया तो राजकुमार ने कहा, "अभी बस इसकी घोषणा ही हुई है और इस बारे में फैसला करना बहुत जल्दी होगा। लेकिन, हमारी टीम मिलने जा रही है और हम इस बारे में कोई योजना बनाएंगे क्योंकि कोई रणनीति तो होनी ही चाहिए। हम अमेरिका फिल्म का प्रचार करने जाएंगे।" वह शुक्रवार रात 'जीक्यू मेन ऑफ द ईयर अवार्ड' में शामिल हुए।

जब संवाददाताओं ने राजकुमार से पूछा कि ऑस्कर में फिल्म के प्रचार के सिलसिले में क्या वह आमिर खान से कुछ सलाह लेंगे तो उन्होंने कहा, "बिल्कुल, मैं निश्चित रूप से उन्हें फोन करूंगा और उनसे मिलूंगा क्योंकि 'लगान' ऑस्कर में पहुंची थी और हमें वास्तव में उस फिल्म पर गर्व है। मुझे पूरा भरोसा है कि आमिर सर हमारी काफी मदद करेंगे।" 

RAJKUMMAR RAO AAMIR KHAN OSCAR NEWTON

Image Source : PTI
RAJKUMMAR RAO AAMIR KHAN OSCAR NEWTON

राजकुमार कार्यक्रम में अपनी प्रेमिका पत्रलेखा के साथ शामिल हुए। वह भी फिल्म को लेकर काफी उत्साहित नजर आईं।

फिल्म 'न्यूटन' की कहानी न्यूटन कुमार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो सरकारी क्लर्क है और उसे छत्तीसगढ़ के नक्सलियों द्वारा नियंत्रित इलाके में चुनाव ड्यूटी पर भेजा जाता है। अमित वी. मासुरकर ने इसका निर्देशन किया है।

RAJKUMMAR RAO AAMIR KHAN OSCAR NEWTON

Image Source : PTI
RAJKUMMAR RAO AAMIR KHAN OSCAR NEWTON

बता दें इस फिल्म की शूटिंग महज 40 दिन में पूरी हो गई थी। राजकुमार राव के अलावा फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अंजलि पाठक और संजय मिश्रा भी हैं। यह फिल्म 22 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement