Friday, March 29, 2024
Advertisement

प्रियंका चोपड़ा को मिला अब ये अवॉर्ड

प्रियंका फिलहाल अमेरिका में हैं और जल्द ही मुंबई आएंगी।

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Published on: December 12, 2017 20:11 IST
priyanka chopra- India TV Hindi
Image Source : PTI priyanka chopra

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने नाम एक और रिकॉर्ड कर लिया है। यूनिसेफ की सद्भावना दूत के रूप में विस्थापितों और शरणार्थियों के अधिकारों की लड़ाई लड़ने का बीड़ा उठाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को सामाजिक कार्यो में योगदान के लिए मदर टेरेसा मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित किया गया है। प्रियंका को इस सम्मान के लिए हार्मनी फाउंडेशन द्वारा आमंत्रित किया गया था। उनकी मां मधु चोपड़ा ने उनकी तरफ से यह सम्मान ग्रहण किया।

मधु ने अपने बयान में कहा, "मैं उसकी (प्रियंका) तरफ से विनम्रता के साथ यह अवार्ड स्वीकार करती हूं। मुझे ऐसी संतान की मां होने पर गर्व है जो करुणामयी और दयालु है, वह इस बात की मिसाल है कि जितान ज्यादा आप देते हैं, उतना ही ज्यादा आप पाते हैं।"

मधु ने कहा कि बचपन से ही प्रियंका मदर टेरेसा से प्रभावित हैं और बेली में प्रेम निवास को सहयोग देती थी। प्रियंका फिलहाल अमेरिका में हैं और जल्द ही मुंबई आएंगी।

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement