Thursday, April 25, 2024
Advertisement

निक जोनस संग शादी के लिए प्रियंका चोपड़ा ने छोड़ी सलमान खान की 'भारत'

सलमान खान के अभिनय से सजी आगामी फिल्म 'भारत' को लेकर फैंस में काफी उत्सुकता देखने को मिल रही है। इस फिल्म में लंबे वक्त के बाद एक बार फिर से सलमान के साथ प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी दिखाई देने वाली थी। लेकिन अब खबर आई है कि प्रियंका ने इस फिल्म में काम करने से इंकार कर दिया है।

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Updated on: July 27, 2018 12:43 IST
Priyanka Chopra leaves Salman Khan’s 'Bharat'- India TV Hindi
Priyanka Chopra leaves Salman Khan’s 'Bharat'

नई दिल्ली: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के अभिनय से सजी आगामी फिल्म 'भारत' को लेकर फैंस में काफी उत्सुकता देखने को मिल रही है। इस फिल्म में लंबे वक्त के बाद एक बार फिर से सलमान के साथ प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी दिखाई देने वाली थी। लेकिन अब खबर आई है कि प्रियंका ने इस फिल्म में काम करने से इंकार कर दिया है। इस बात की जानकारी खुद 'भारत' के निर्देशक अली अब्बास जफर ने ट्वीट कर दी है। हालांकि इसके साथ ही उन्होंने इस बात की ओर भी ईशारा किया है कि प्रियंका जल्द ही कथित ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ शादी करने वाली हैं।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, "हां प्रियंका चोपड़ा अब 'भारत' का हिस्सा नहीं हैं और इसका कारण कुछ बहुत खास है। उन्होंने हमें अपना यह फैसला काफी कम समय में बताया और हम सभी उनके लिए बहुत खुश हैं। टीम भारत की तरफ से प्रियंका को ढ़ेर सारा प्यार और शुभकामनाएं।" गौरतलब है कि इस फिल्म से प्रियंका 2 साल के लिए बॉलीवुड में वापसी करने वाली थीं।

लेकिन अब अली अब्बास जफर के इस ट्वीट के बाद से प्रियंका और निक की शादी की खबरें और तेज हो गई हैं। बता दें कि पिछले काफी वक्त से दोनों के अफेयर्स की खबरें मीडिया में आ रही हैं। दोनों को इन दिनों हर जगह एक दूसरे के साथ वक्त बिताते हुए देखा जा रहा है। कुछ समय से इनकी शादी की खबरें भी सुर्खियों में छाई हुई हैं। हाल ही में प्रियंका ने निक को अपने परिवार के सदस्यों से भी मिलवाया था।

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement