Friday, April 19, 2024
Advertisement

पूजा गौर ने बताई छोटे पर्दे के बारे में ये खास बात

पूजा गौर ने आज घर-घर में अपनी एक अलग और खास पहचान बना ली है। पूजा ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 'मन की आवाज प्रतिज्ञा' से की थी। इसमें वह प्रतिज्ञा नाम की एक मजबूत लड़की का किरदार निभाती हुई नजर आई थी।

India TV Entertainment Desk India TV Entertainment Desk
Published on: March 14, 2017 13:48 IST
pooja gor- India TV Hindi
pooja gor

नई दिल्ली: छोटे पर्दे की जानी मानी अदाकारा पूजा गौर ने आज घर-घर में अपनी एक अलग और खास पहचान बना ली है। पूजा ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 'मन की आवाज प्रतिज्ञा' से की थी। इसमें वह प्रतिज्ञा नाम की एक मजबूत लड़की का किरदार निभाती हुई नजर आई थी। इसके बाद पूजा को कई शोज को होस्ट करते हुए भी देखा गया। पूजा गौर का मानना है कि कुछ वर्षो से छोटे पर्दे के विषय विकसित हुए हैं।

टेलीविजन विषयों के बारे में पूजा ने कहा, "छोटे पर्दे का सर्वश्रेष्ठ हिस्सा यह है कि यह काफी विकसित हुआ है और आगे बढ़ा है। धारावाहिकों के साथ प्रयोग किया जा रहा है। प्रत्येक नेटवर्क कुछ अलग करने की कोशिश कर रहा है और इस तरह हम आगे बढ़ रहे हैं। इसके साथ हमें अधिक की आवश्यकता है।"

अभिनेत्री का कहना है कि ‘सास-बहू साजिश’ जैसे धारावाहिकों के ज्यादातर दर्शक महिलाएं हैं, लेकिन इससे पूरे समाज का संबंध है। अक्सर 'सावधान इंडिया' की मेजबानी करने वाली अभिनेत्री ने कहा, "टेलीविजन पूरी जनता के लिए एक माध्यम है। अधिकतर महिलाएं छोटे पर्दे की दर्शक हैं। हम 'सास-बहू' से बच नहीं सकते। यह हमारे समाजिक संबंधों के लिए महत्वपूर्ण है।"

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement