Friday, March 29, 2024
Advertisement

मीका सिंह के गाने पर थिरकेंगे सलमान खान, इस शो के लिए रिकॉर्ड किया गाना

 सलमान नौ साल के लंबे समय के बाद सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर वापसी कर रहे हैं।

Jyoti Jaiswal Edited by: Jyoti Jaiswal @TheJyotiJaiswal
Published on: April 18, 2018 6:33 IST
सलमान खान-मीका सिंह- India TV Hindi
सलमान खान-मीका सिंह

मुंबई: अभिनेता सलमान खान 2018 के सबसे प्रतीक्षित गेम शो 'दस का दम' के साथ वापस आ रहे हैं। 'दस का दम' के लिए गायक मीका सिंह ने इसके शीर्षक गाने को अपनी आवाज दी है। सलमान नौ साल के लंबे समय के बाद सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर वापसी कर रहे हैं। इस म्यूजिक वीडियो में सलमान खान अपने खुद की देसी स्टाइल को जीवंत करते हुए संगीतमय धुन के गाने पर थिरकते हुए दिखेंगे। इस गाने को जोशीले, मजेदार, ऊजार्वान और आकर्षक रूप में दिखाया गया है। यह म्यूजिक वीडियो जल्द ही सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित किया जाएगा।

मीका सिंह ने कहा, "मैं 'दस का दम' के टाइटल ट्रैक को गाने को लेकर काफी खुश हूं। दस का दम के पूर्व के टाइटल ट्रैक की रिकॉल वैल्यू बहुत ज्यादा है, इसलिए हमारे पास आज की पीढ़ी के लिए गाना बनाने का बड़ा काम था। हमने गाने के असली अंदाज को बनाए रखा है और इसे नया ट्विस्ट और जोश दिया है।"

उन्होंने कहा कि सलमान भाई के लिए रिकॉर्ड करना हमेशा ही मजेदार रहा है क्योंकि उनके गानों को भी एक निश्चित मात्रा में ऊर्जा की जरूरत होती है और हमेशा ही उससे मेल खाने की कोशिश की है। ज्यादातर भारतीयों की ही तरह वह भी सलमान के बहुत बड़े फैन हैं।

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement